आज से वार्षिक परिक्षाएं शरू हो गई। पहला पेपर था विज्ञान यानी साइंस का। कल कुछ राहत रहेगी, गुजराती का पेपर है। इस बार परिक्षाओं की तारीखों ने निराश कर दिया। आज से शरू हो रही है। और आज ही मेरा जन्म दिन भी है। तेरह साल का हो गया हूँ और आठवीं की परिक्षाएं दे रहा हूँ। यानी कोई पार्टी वार्टी नहीं। घर पर पढ़ूं या न पढ़ूं, पिज्जा खाने के लिए बाहर जाने की परमिशन नहीं मिलने वाली। थोड़ा निराश हूँ। इसी लिए कम्प्युटर चालू किया, बुआ आने वाली है, पढ़ने बैठने के लिए कहे उससे पहले थोड़ी सर्फिंग कर लूं।
मेरा परिचय
मैं हूँ उत्कर्ष बेंगाणी. कक्षा सातवीं का छात्र हूँ. यहाँ लिखना शुरू किया तब पाँचवीं में था. मुझे विडीयोगेम खेलना सबसे ज्यादा पसन्द हैं, फिर कार्टून फिल्म देखना और अंत में पढ़ना. यार पढ़ना क्यों पढ़ता हैं?

जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई… पार्टी तो परीक्षा के बाद भी हो जाएगी
जन्मदिन की शुभकामनाएँ। एक केक घर बैठे काट लेते। चलिए पार्टी फिर कभी। परिक्षाओं के लिए भी शुभकामनाएँ।
घुघूती बासूती
HAPPY BIRTH DAY
जन्म दिवस पर बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ.
बुआ केक लाने वाली है कि नहीं??
विज्ञान का पेपर कैसा रहा? बढ़िया ही रहा होगा।
तकनीकी विशेषज्ञ पापा चाचा का कुछ असर तो आया ही होगा।
जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई, बस परीक्षा खत्म होते ही आ जाओ और जम कर यहाँ लिखो। हम पढ़ने के लिए है ही।